बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति… : CJI डीवाई चंद्रचूड़ को 600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति… : CJI डीवाई चंद्रचूड़ को 600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति… : CJI डीवाई चंद्रचूड़ को 600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्र की कॉपी को रिपोस्ट कर लिखा कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, लगभग 50 साल पहले कांग्रेस ने बेशर्मी से अपने स्वार्थों को दुनिया के सामने रखा था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रति किसी भी तरह से प्रतिबद्ध होना नहीं चाहती।


कांग्रेस को 140 करोड़ भारतीय अस्वीकार कर रहे हैं

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, पांच दशक पहले ही कांग्रेस पार्टी ने 'प्रतिबद्ध न्यायपालिका' का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, वे (कांग्रेस) बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता तो चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रतिबद्धता से बचती है। प्रधानमंत्री ने कहा, अब कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं।


सीजेआई चंद्रचूड़ को 600 वकीलों ने लिखा पत्र

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के बयान से पहले देशभर के लगभग 600 मशहूर वकीलों ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा। पत्र लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा सरीखे कद्दावर अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। इन वकीलों ने चिट्ठी में न्यापालिका की अखंडता पर खतरे को लेकर चिंता जताई है। इन वकीलों का कहना है कि कुछ 'खास समूह' न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और कोर्ट के फैसलों पर असर डाल रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें