N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। शुक्रवार से AIIMS भारत बायोटेक के नाक के द्वारा दिए जाने वाले कोरोना रोधी टीके की बूस्टर खुराक का परीक्षण शुरू करने जा रहा हैं। AIIMS, नई दिल्ली में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर डॉ संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना कि बूस्टर डोज उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने कम से कम पांच महीने पहले कोवैक्सिन या फिर कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली होगी। पर वैक्सीन लेने की अवधि सात महीने से पहले की नहीं होनी चाहिए। हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के जरिए कोरोना के खिलाफ विकसित ‘इंट्रानैसल वैक्सीन’ बीबीवी154 को मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
बतादें कि, हैदराबाद की फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने BBV154 को रेडी किया है। यह एक इंट्रानेजल टीका है। देश में इंट्रानेजल बूस्टर वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने जनवरी 2021 को दी थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन ई-मेल और व्हाट्सऐप के द्वारा किया जा सकता है। एजेंसी के मुताबिक, यह ट्रायल कोवैक्सीन या फिर कोविशील्ड के दोनों डोज लेने वालों पर ही किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

