
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पांच दिन पहले जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा कॉरिडोर का उद्घाटन होगा जिसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है । इसका उद्घाटन 17 जनवरी को पुरी के राजा गजपति दिव्य सिंह देव करेंगे, कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती सहित पुरी के सभी मठों के महंत भी मौजूद रहेंगे।इस कार्यक्रम से तीन दिन पहले हवन यज्ञ शुरू हो जाएंगे।
आपको बता दें, कॉरिडोर के लिए 17.22 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है, कार्यक्रम के दौरान हनुमान वाटिका में हनुमान मंदिर में 5 फीट ऊंचा दीपक जलेगा जिसमें सात हजार लीटर घी डाला जाएगा, वहीं इसकी बाती 15 मीटर लंबी है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव ने बताया कि, 17 जनवरी को ‘परिक्रमा’ परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त किए जारहे हैं।
उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन इस तीर्थनगरी में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की नयी जगह बनायी जाएगी। राज्य सरकार जिले की हर ग्राम पंचायत में ‘प्रचार रथ’ भेजने की व्यवस्था की है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों श्रद्धालुओं को बिना बाधा दर्शन हो सके इसके लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है कॉरिडोर के लिए 17.22 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। कार्यक्रम के दौरान हनुमान वाटिका में हनुमान मंदिर में 5 फीट ऊंचा दीपक जलेगा। दीये में जलेगा सात हजार लीटर घी डाला जाएगा, वहीं इसकी बाती 15 मीटर लंबी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

