शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

जम्मू-कश्मीर : डोडा में फिर शुरू हुई मुठभेड़, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल

13 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जम्मू-कश्मीर : डोडा में फिर शुरू हुई मुठभेड़, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर : डोडा में फिर शुरू हुई मुठभेड़, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के साथ एक और मुठभेड़ शुरू हो गई है। आतंकवादियों ने डोडा के भलेसा क्षेत्र के गंडोह गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक चौकी पर बुधवार को फायरिंग की। इसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों तरफ से ही भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया है कि आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में एसओजी का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है।


इससे पहले कठुआ के हीरानगर इलाके के सैदा सोहल गांव में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकी को मार गिराया था। हालांकि, सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था। सुरक्षाबलों ने मंगलवार शाम को इस इलाके में आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने गांव को घेरने के बाद एक आतंकी को ढेर कर दिया। आतंकियों की फायरिंग गोली से एक ग्रामीण घायल हो गया था। दूसरी मुठभेड़ डोडा के चतरगल्ला इलाके में हुई। आतंकवादियों ने सेना और पुलिस के संयुक्त नाका (चेकपोस्ट) पर गोलीबारी की, जिसमें पांच जवान और एक एसपीओ घायल हो गए। सर्च आपरेशन जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें