नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम पूरी तरह से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही एशिया पैसेफिक ट्रांजिट हब बनाने की भी योजना तैयार की जा रही है। बतादें कि देश में अब तक किसी एयरलाइंस का कोई ट्रांजिट हब नहीं है। वहीं विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा.लि को निवाल ने यह सुझाव दिया।
एशिया पैसेफिक ट्रांजिट हब को जेवर एयरपोर्ट में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के लिए बड़ी एयरलाइंस से समझौता किया जाना है। बतादें कि, समझौता करने वाली एयरलाइंस दूसरी एयरलाइंस को अपने साथ जोड़ती है। जहां पर हब बनने के बाद उसकी सभी फ्लाइट वहां से होकर गुजरेंगी।
बतादें कि, ट्रांजिट हब बनने के बाद एयरपोर्ट में फ्लाइट का आना-जाना ज्यादा जो जाएगा। वहीं, जब फ्लाइट ज्यादा आएंगी तो इससे रोजगार के अवसर भी बनेंगे और व्यापार भी धीरे धीरे बढ़ेगा। यह हब बनने से कई फायदे मिलेंगे। यात्री की सुविधाएं, सामान प्रबंधन, इम्मिग्रेशन के साथ साथ बाकी की जरूरी चीजों पर भी जोर दिया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

