मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
National

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने सीएम विष्णु देव साय के समक्ष छत्तीसगढ़ में प्लांट के विस्तार और निवेश के नए अवसरों में दिखाई रुचि

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai in invester connect

Cm vishnu dev sai in invester connect

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रिपोर्ट: प्रशांत द्विवेदी

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। कंपनी ने छत्तीसगढ़ में अपने प्लांट के विस्तार के साथ निवेश के नए अवसरों में रुचि दिखाई।

 

इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उद्योग जगत के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ात हो रही है। पहले चरण में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में अपने प्लांट का कार्य बढ़ाने तथा नए निवेश अवसरों की खोज में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपलब्ध आधारभूत सुविधाएं, वित्तीय अनुकूल वातावरण और औद्योगिक विकास की गति उन्हें छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा: विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, स्थिर एवं सुरक्षित वातावरण तथा तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए विश्वसनीय, सरल और परिणामोन्मुखी परिवेश प्रदान कर रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

 

राज्य में आने वाले हर निवेश का है स्वागत

मुख्यमंत्री ने जेके लक्ष्मी सीमेंट के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्योगों अनुकूल परिवेश प्रदान करने की भावना से कार्य कर रही है। राज्य में आने वाले हर निवेश का स्वागत है। उन्होंने कंपनी को प्रदेश में अपने विस्तार को आगे बढ़ाने तथा नई परियोजनाओं पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम, उपयुक्त भूमि उपलब्धता, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, और कौशल सम्पन्न मानव संसाधन जैसी सुविधाएं निवेशकों के लिए एक बड़ा आकर्षण हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें