गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

मोदी 3.0 में जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; राज्यसभा में बनाए गए सदन के नेता

25 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी 3.0 में जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; राज्यसभा में बनाए गए सदन के नेता

मोदी 3.0 में जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; राज्यसभा में बनाए गए सदन के नेता

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। मोदी 3.0 में उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। अभी तक राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल थे।

नड्डा के पास मोदी 3.0 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और उर्वरक व रसायन मंत्रालय का जिम्मा भी है। राज्यसभा की वेबसाइट पर भी नड्डा का नाम बतौर सदन का नेता अपडेट किया गया है। 

जून में समाप्त होगा भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल
भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। उन्हें आम चुनाव के चलते छह महने का विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है।

एबीवीपी से शुरू हुआ सियासी सफर
जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बने। उन्हें साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया।

पहले कार्यकाल में रहे स्वास्थ्य मंत्री
इसके बाद 2014 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। नड्डा ने मोदी सरकार के पहल कार्यकाल में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाला था। उसके बाद 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। फिर 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर उन्हें पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष बना दिया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें