मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

लश्कर-ए-तैयबा के लिए युवाओं की भर्ती करवाने वाले जुनैद मोहम्मद को ATS ने पुणे से किया गिरफ्तार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लश्कर-ए-तैयबा के लिए युवाओं की भर्ती करवाने वाले जुनैद मोहम्मद को ATS ने पुणे से किया गिरफ्तार

लश्कर-ए-तैयबा के लिए युवाओं की भर्ती करवाने वाले जुनैद मोहम्मद को ATS ने पुणे से किया गिरफ्तार

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पुणे, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मंगलवार को जुनैद मोहम्मद (Junaid Mohammad) नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय जुनैद को लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) की हिंसक गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने का काम करता था। मामले की जांच करते हुए ATS ने उसे पुणे के दाभोडी (Dabhodi) से मंगलवार को गिरफ्तार (Arrest) किया।


ATS को जांच से पता चला कि जुनैद ने महाराष्ट्र (Maharastra), झारखंड (Jharkhand) और उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) के युवाओं को कथित तौर पर भर्ती किया था। वह युवाओं की भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल करता था। उसकी फेसबुक पर कई फर्जी प्रोफाइल (Fake Profile) है। जिसके माध्यम से वह युवाओं से संपर्क करता था। यही नहीं, वह युवाओं की भर्ती करने के लिए कम से कम 10 सिम कार्ड का प्रयोग करता था। युवाओं को भर्ती करने के बाद उन्हें आतंकी प्रशिक्षण (terrorist training) के लिए विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था।


बताया जा रहा है कि जुनैद बुलढाणा जिले (Buldhana District) के खामगांव शहर (Khamganv City) में रहता था। उसे पुणे के दाभोडी से गिरफ्तार किया गया। जुनैद पुणे में कुछ रिश्तेदारों (Relatives) के साथ रह रहा था। कथित तौर पर युवाओं की भर्तियों के लिए उसे 10,000 रुपए (Ten Thousand Rupees) मिले थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें