बेंगलुरु, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक से शुरू हुआ में हिजाब विवाद थामने का नाम नही ले रहा था। फिलहाल इस मामले पर हाईकोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है। पर राज्य में हिजाब विवाद को लेकर मुस्लिम छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राज्य के कई इलाकों में शनिवार (19 फरवरी) को छात्राएं स्कूल संस्थानों में हिजाब पहनकर आईं, पर उन्हें अदालत के आदेश का हवाला देकर स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं शिवमोगा जिले के शिरलाकोप्पा में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज ने विरोध में प्रदर्शन करने और हिजाब हटाने से मना करने पर 58 छात्राओं को निलंबित कर दिया।
एक छात्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, निलंबित की गई सभी छात्राओं को कॉलेज आने को मना किया गया है। पर शनिवार को भी छात्राएं कॉलेज आईं और हिजाब पहनने के समर्थन में नारे लगाए, पर उन्हें कॉलेज वालो ने प्रवेश नहीं दिया। छात्राओं ने बताया कि, हम कॉलेज आए तो प्रिंसिपल ने हमसे कहा कि हमें निलंबित कर दिया गया है और हमें अब कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही छात्राओं ने बताया कि पुलिस ने भी हमें कॉलेज आने को मना किया था। फिर भी हम आए पर किसी ने हमसे बात नहीं की।
दावणगेरे जिले के हरिहर में स्थित एसजेवीपी कॉलेज में जो लड़कियां हिजाब पहनकर आई उन्हे प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर छात्राओं ने बताया कि वह हिजाब उतारकर अंदर नहीं जाएंगी और यह उनके लिए उतना ही जरूरी है जितनी उनके लिए शिक्षा है। बेलगावी जिले के विजय पैरामेडिकल कॉलेज में छात्राओं ने संवाददाताओं से कहा कि हिजाब मुद्दे कि वजह से संस्थान ने अनिश्चितकाल के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

