रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

Karnataka : मंत्री केएस ईश्वरप्पा का आरोप, शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता को 'मुस्लिम गुंडों' ने मार चाकू

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Karnataka : मंत्री केएस ईश्वरप्पा का आरोप, शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता को 'मुस्लिम गुंडों' ने मार चाकू

Karnataka : मंत्री केएस ईश्वरप्पा का आरोप, शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता को 'मुस्लिम गुंडों' ने मार चाकू

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

शिवमोग्गा, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक के शिवमोग्गा में रविवार रात 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की कथित तौर पर हत्या के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, क्योंकि शहर के सीगेहट्टी इलाके में कुछ बदमाशों ने कई वाहनों को जला दिया। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची थी।


कथित हत्या से परेशान कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने सोमवार को आरोप लगाया कि हर्ष को 'मुस्लिम गुंडों' ने मार डाला और वह स्थिति का विश्लेषण करने के लिए इलाके का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, मैं बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या से बहुत परेशान हूं। उसे 'मुसलमान गुंडों' (मुस्लिम गुंडों) ने मार डाला था। मैं अब स्थिति का विश्लेषण करने के लिए शिवमोग्गा जा रहा हूं। उन्होंने कहा, हम 'गुंडावाद' की अनुमति नहीं देंगे।

राज्य के एक अन्य मंत्री डॉ. नारायण गौड़ा ने कहा कि, उन्होंने इस मामले पर सीएम और गृह मंत्री से बात की है और आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुझे शिवमोग्गा डीसी और एसपी से घटना की जानकारी मिली है। मैंने सीएम और गृह मंत्री से भी बात की है। शिवमोग्गा में स्थिति नियंत्रण में है, डीसी और एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

मांड्या से सांसद सुमलता अंबरीश ने कहा कि, कर्नाटक सरकार स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कर्नाटक सरकार स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कुछ समूह लोगों को भड़का रहे हैं।

आगजनी की घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है और प्रशासन ने सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के स्कूल और कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें