गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मिले 297 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मिले 297 नए मामले

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मिले 297 नए मामले

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मंत्री ने खुद अपने पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कोविड की तीन लहरो में मैं कोविड से संक्रमित नही हुआ लेकिन मैं अब कोविड से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें मध्यम लक्षण हैं और मैं खुद को आइसोलेट कर लूंगा और सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगा। आभारी हूं कि मुझे पूरी तरह से टीका लगाया गया है। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया है, उससे अनुरोध है कि वह अपना टेस्ट करवाए।


आपको बता दे, पिछले 24 घंटों में राज्य में 297 नए कोविड मामले सामने आए। हालांकि कोई मौत की सूचना नहीं मिली, लेकिन पॉजिटिव मामले बढ़कर 1.45 प्रतिशत हो गए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 2,204 हैं और 20,380 टेस्ट किए गए। कुल 187 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक के अधिकारी भी पड़ोसी राज्यों केरल और महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में अचानक आई तेजी को लेकर चिंतित हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें