शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

केजरीवाल बोले - मोदी 75 के हो रहे अमित शाह को पीएम बनाएंगे; शाह ने कहा, मोदी जी पीएम बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे

11 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केजरीवाल बोले - मोदी अमित शाह को पीएम बनाएंगे; शाह ने कहा, मोदी जी पीएम बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे

केजरीवाल बोले - मोदी अमित शाह को पीएम बनाएंगे; शाह ने कहा, मोदी जी पीएम बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे और अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे पर अमित शाह ने कहा कि, केजरीवाल को पीएम मोदी के 75 साल के होने से खुश होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी को बताना चाहता हूं कि आपको मोदीजी के 75 वर्ष के होने पर खुश होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी के संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वह प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने तेलंगाना में एक प्रेस कन्फ्रेंस में अपने प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर यह बात कही।


केजरीवाल ने 50 दिनों के बाद जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार को अपनी पहली रैली को संबोधित किया और कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब अमित शाह को वोट देना होगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और नरेंद्र मोदी रिटायर हो जाएंगे और उनके  रिटायर होने के बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे।


केजरीवाल ने कहा, बीजेपी वाले इंडी गठबंधन से उनका चेहरा पूछते हैं। मैं बीजेपी से पूछता हूं कि उनका पीएम कौन होगा? मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने नियम बनाया था कि 75 साल के लोगों को रिटायर कर दिया जाएगा। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन को रिटायर कर दिया। वह अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वह अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, क्या शाह मोदीजी की गारंटी पूरी करेंगे? केजरीवाल ने कहा, केवल विपक्षी नेता ही नहीं, उनकी पार्टी के नेता भी उनके रडार पर हैं। अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदल देंगे। क्योंकि भाजपा एक राष्ट्र, एक नेता के रास्ते पर चल रही है।


भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल भाजपा की उत्तराधिकार योजना के बारे में बात कर रहे थे जबकि वह अपने किसी भी आप सहयोगी पर भरोसा नहीं कर सकते कि वह उनका उत्तराधिकारी बनेगा। भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने अनजाने में सच उजागर कर दिया है - जैसा कि कोई शराब का आदी व्यक्ति करता है कि, मोदी चुनाव जीतेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें