बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

केरल : वायनाड जिले के दो पशुपालन में सामने आए ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केरल : वायनाड जिले के दो पशुपालन में सामने आए  ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले

केरल : वायनाड जिले के दो पशुपालन में सामने आए ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले

N
डेस्क रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच केरल के वायनाड जिले के मानन्थावाद्य में दो पशुपालन केंद्रों में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ (ASF) के मामले पाए गए है। इस बात की जानकारी शुक्रवार यानी 22 जुलाई को अधिकारियों ने दी। इसके साथ ही भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में इन नमूनों की जांच की गई जिसके बाद जिले के दो पशुपालन केंद्र के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि की गई।


वहीं पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को जानकारी देते बताया कि, एक केंद्र में कई सूअरों की जान जाने के बाद इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। साथ ही अधिकारी ने बताया कि, ‘‘ जांच के बार उसके परिणाम में इस बुखार की पुष्टि की गई। वहीं दूसरे केंद्र में लगभग 300 सूअरों को मारने के निर्देश जारी किए गए है।  


विभाग ने बताया कि, इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस महीने की शुरुआत में राज्य ने केंद्र सरकार के आगाह करते हुए जैव सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया दिया हैं।  




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें