
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की कमिटी ने भक्तों को मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील की है। मंदिर कमिटी ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी भक्तगण मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आएं। मंदिर ने एक नोटिस बोर्ड लगाते हुए बताया है कि अगर भक्तगण मर्यादित वस्त्र पहनकर नहीं आएंगे तो उन्हें बाहर से ही दर्शन करना पड़ेगा।
मंदिर के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट और रफ्ड जीन्स जैसे कपड़े पहनकर आने पर श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर से ही दर्शन करने दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी ने इस नोटिस के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान के दर्शन और पूजन की एक मर्यादा होती है और भक्तों को उसका पालन करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश के कई मंदिर इसी तरह का ड्रेस कोड जारी कर चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

