शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

जानें आने वाले दिनों में किन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर, कहा मिलेगी गर्मी से राहत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानें आने वाले दिनों में किन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर, कहा मिलेगी गर्मी से राहत

जानें आने वाले दिनों में किन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर, कहा मिलेगी गर्मी से राहत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में तेज गर्मी से लोग परेशान है। चिलचिलाती गर्मी के साथ हीट वेव का भी कहर जारी है। दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब,महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, बिहार और मध्‍यप्रदेश के साथ साथ बाकी के राज्‍यों में भी पारा 44 से 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 


इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह स्थिति आने वाले 4-5 दिनों तक बनी रहने वाली है। वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि, राजस्‍थान और महाराष्‍ट्र के कुछ इलाकों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक और मध्‍यप्रदेश में अगले 3 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं दिल्‍ली और उसके आसपास के हिस्सों में 3 से 4 दिनों में कोई राहत केआसार नहीं दिखाई दे रहे है।


वरिष्ठ आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव 13 से 14 मई तक रहने वाला है। इसी बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आने की संभावना है और उसके बाद दिल्ली में बारिश हो सकती है। आसानी चक्रवात अब पूर्व की दिशा की ओर बढ़ गया है, ऐसे में आंध्रप्रदेश और उसके आसपास के इलाके में भारी बारिश होने का भी अनुमान लगाया गया है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें