मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

जानें क्या है आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे करें चैक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानें क्या है आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे करें चैक

जानें क्या है आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे करें चैक

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 29 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं। इस समय क्रूड ऑयल की कीमतों में  तेजी देखी जा रही हैं। शनिवार यानी 28 मई को ब्रेंट क्रूड ऑयल कि कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। वहीं कुछ दिन पहले कि बात करें तो केंद्र सरकार के द्वारा उत्‍पाद शुल्‍क घटाने के बाद पेट्रोल कि कीमत  लगभग 9.50 रुपए और डीजल 7.50 रुपए सस्‍ता हुआ है। इसी के बीच क्रूड ऑयल ने फिर कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने को लेकर  दबाव डालना शुरू कर दिया।  

बतादें कि, शनिवार को पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह रविवार को यानी 29 मई को भी तेल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। देश के चारों महानगरों के साथ साथ सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल कि कीमत 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। 
वहीं मुंबई में पेट्रोल कि कीमत 109.27 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर है। 
चेन्नई में पेट्रोल कि कीमत 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 
कोलकाता में पेट्रोल कि कीमत 106.03 रूपए और डीजल 92.76 रूपए प्रति लीटर है।

आप SMS के जरिए हर दिन पेट्रोल डीजल का रेट  जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS करे और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज कर  जानकारी ले सके है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें