रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

Weather Update : धूप के साथ करना पड़ सकता है गर्म हवाओं का सामना!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानिए क्या है आज के मौसम का हाल, तेज धूप के साथ करना पड़ सकता है गर्म हवाओं का सामना!

जानिए क्या है आज के मौसम का हाल, तेज धूप के साथ करना पड़ सकता है गर्म हवाओं का सामना!

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ठंड के बाद धीरे धीरे गर्मी का मौसम आ रहा है। मार्च के महीने से ही इस साल गर्मी पड़ने लगी है। जो लोग मार्च से लेकर अप्रैल तक पंखे से अपना काम चला लेते थे, अब उन्हें इस बार पहले ही एसी-कूलर की जरूरी होने लगेगी। चिलचिलाती धूप के कारण दिन में बाहर निकलना मुस्कील हो रहा है। पूरे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में यही हाल नजर आ रह है। 


पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में ही मौसम अच्छा है। हालांकि, वहां के हिसाब से देखा जाए तो वहां भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार आने वाले दो दिन तक राजधानी दिल्ली के साथ साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाएं चलेंगी। 


वहीं इससे दिन के तापमान में किसी खास असर का अनुमान नहीं है, पर इन हवाओं के कारण रात और सुबह के समय तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। दिल्ली के साथ साथ उत्तर भारत के अभी राज्यों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में बारिश होने की भी कोई उम्मीद नहीं ​है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें