सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

जानें क्या है एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट्स की नई कोरोना गाइडलाइंस

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानें क्या है एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट्स की नई कोरोना गाइडलाइंस

जानें क्या है एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट्स की नई कोरोना गाइडलाइंस

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामले कम होते है जा रहे है जिसे लेकर कई तरह की पाबंदी हटाई जा रही है। वहीं अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर नई कोरोना की गाइडलाइंस जारी हो चुकी हैं। संशोधित #COVID19 दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 3 सीटों को खाली रखने का प्रतिबंध भी हटा दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाइट के क्रू मेम्बर्स के लिए पीपीई किट पहनने की आवश्यकता अब नहीं है। वहीं अब  एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों के माध्यम की जाने वाली पैट-डाउन सर्च एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार, यात्रियों को अब भी  एयरपोर्ट परिसर और फ्लाइट के अंदर मास्क पहनना अनिवार्ग रहेगा। 

बतादें कि, दो साल बाद यानी 27 मार्च 2022 से एक बार फिर इंटरनेशनल फ्लाइट्स  शुरू हो रही हैं।  कोरोना के मामले काफी हद तक काबू में आने के बाद भी एयरपोर्ट्स पर कोरोना की जांच के साथ साथ बाकी की अन्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी रहेगा। कोरोना की वजह से मार्च 2020 से ही  अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ था। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में एलान करते हुए कहां था कि, अब एयर बबल व्यवस्था को भी खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने समर शेड्यूल 2022 की शुरुआत से कमर्शियल इंटरनेशनल पैसेंजर सर्विस को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। 

कोरोना काल में इंटरनेशनल फ्लाइट्स एयर बबल सिस्टम के उससे 2 देशों को कुछ शर्तों के साथ एक-दूसरे के क्षेत्रों में फ्लाइट्स ऑपरेट करने की परमिशन दी जाती थी। इस व्यवस्था के द्वारा जुलाई 2020 से भारत और अन्य 37 देशों के बीच स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें