सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर शनिवार यानी आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए है। बढ़ती हुई महंगाई के बीच क्रूड ऑयल एक बार फिर से 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। जिसके बाद से फिर तेल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पर आज इनकी कीमतों में किसी तरह कि कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
बतादें कि, ग्लोबल मार्केट में आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 109 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर गया है। इसी बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार ने पहले ही बताया था कि, अगर ब्रेंट क्रूड के भाव 110 डॉलर के ऊपर जाते है तो पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ने शुरू हो जाएंगे। फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से तेल कि कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। बतादें कि दिल्ली में पेट्रोल 105 है तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर।
क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल कि कीमत 105.41 रुपए है तो डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
मुंबई में पेट्रोल कि कीमत 120.51 रुपए तो डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
चेन्नई में पेट्रोल कि कीमत 110.85 रुपए तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल कि कीमत 115.12 रुपए तो डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
लखनऊ में पेट्रोल कि कीमत 105.25 रुपए तो डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

