शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

जानें कब से आएगा मॉनूसन, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लगाया नया पूर्वानुमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानें कब से आएगा मॉनूसन, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लगाया नया पूर्वानुमान

जानें कब से आएगा मॉनूसन, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लगाया नया पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लोग अब मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग के बाद निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्‍काईमेट ने भी मॉनसून को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी कर बताया कि, कब से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होगी। एजेंसी के मौसम विशेषज्ञों ने अपने अनुमान में बताया कि, इस वर्ष केरल में प्री-मॉनसून कि बारिश अच्छी खासी होगी। 


मौसम पूर्वानुमान और कृषि जोखिम समाधान एजेंसी ने शुक्रवार यानी 13 मईको 2022 के लिए अपना मॉनसून पूर्वानुमान जारी किया है। उसमें बताया है कि, केरल में इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत 26 मई 2022 से होने की संभावना है। इस बार मॉनसून की शुरुआत सामान्य तारीख से पहले हो सकती है। 1961 से 2019 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में मॉनसून की शुरुआत की तारीख 1 जून हैं।


एजेंसी ने बताया कि, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत अधिकतर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री परिस्थितियों के उससे नियंत्रित होती है। वहीं हाल ही में आए आसनी चक्रवात ने मॉनसून में भी परिवर्तन किया है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें