नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 9 जून को बताया कि, मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही यह आने वाले दो दिनों में महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विज्ञान कार्यालय ने 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश और आने वाले पांच दिनों तक असम एवं मेघालय में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जाहिर की है।
बतादें को, देश में वार्षिक बारिश में 70 प्रतिशत बारिश मानसूनी हवाओं के उससे होती है। जिसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जीवनरेखा कहा जाता है।
आईएमडी के वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि, 29 मई को मानसून ने केरल तट पर दस्तक दी थी जिसके बाद 31 मई से 7 जून के बीच दक्षिण और मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में जा चुका था।
बतादें कि, यह लगातार ऐसा सातवां साल होगा जब जून से लेकर सितंबर के बीच देश में सक्रिय रहने वाले मानूसन के दौरान देश में सामान्य वर्षा होती रहेगी। वहीं अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने पूर्वानुमान लगाया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

