रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

कश्मीर में मुठभेड़ में लश्करे तैयबा का आतंकी मारा गया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कश्मीर में मुठभेड़ में लश्करे तैयबा का आतंकी मारा गया

कश्मीर में मुठभेड़ में लश्करे तैयबा का आतंकी मारा गया

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को मार गिराया गया।


पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जब सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सेना ने जब जवाबी कार्रवाई की तो कुलगाम का लश्कर आतंकी सज्जाद तांत्रे को गोली लगी। उसे एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को बिजबेहरा के चेकी डूडू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें