N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। देश और दुनिया में कोरोना के मामले लगातार काम होते जा रहे है। भारत में कोरोना के दैनिक मामले 51 दिनों बाद 20,000 से कम हुए हैं। इन मामलों के बाद देश में कोरोना से संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या 4,28,22,473 तक पहुंच गई है। वहीं वायरस से बीमार होकर इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 2,24,187 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना के कुल 19,968 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 673 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,11,903 तक जा पहुंची हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल भारत में 30 दिसंबर को कोरोना संक्रमण के 16,764 मामले सामने आए थे। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कोरोना के कुल मामलों का 0.52 प्रतिशत रही। तो कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के उपचाराधीन लोगों की संख्या में 29,552 की कमी देखने को मिली हैं।
देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना के 20 लाख मामले, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को कोरोना के 40 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 16 सितंबर 2020 को कोरोना के कुल मामले 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के मामले दर्ज किए गए थे।
बता दें कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोरोना के मामले एक करोड़ से ज्यादा दर्ज किए गए थे। वहीं बीते साल 4 मई को कोरोना की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार जा चुकी थी। तो इस साल 26 जनवरी को कोरोना के मामले चार करोड़ के पार निकल गए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

