शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

LIVE लोकसभा 5वें चरण का मतदान : शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान हुआ, सबसे ज्यादा 73.00% पश्चिम बंगाल में

20 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
LIVE : 8 राज्यों की 49 सीटों पर 11 बजे तक 23.66% मतदान, बंगाल में भाजपा-TMC वर्कर्स के बीच झड़प

LIVE : 8 राज्यों की 49 सीटों पर 11 बजे तक 23.66% मतदान, बंगाल में भाजपा-TMC वर्कर्स के बीच झड़प

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें फेज में आज, सोमवार (20 मई) को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग की ओर से शाम 5 बजे तक जारी वोटर टर्नआउट आंकड़े के मुताबिक 56.68% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 73.00% मतदान पश्चिम बंगाल में और सबसे कम 48.66% मतदान महाराष्ट्र में हुआ है।



इस फेज में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 94,732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 


5वें फेज में 9 केंद्रीय मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। 9 केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, स्मृति सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, पीयूष गोयल, कौशल किशोर, डॉक्टर भारती प्रवीण पवार, अन्नपूर्णा देवी, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें