गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

Budget 2025: इनकम टैक्स में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, कैंसर इलाज होगा सस्ता, मेडिकल कॉलेजों में 75,000 सीटें बढ़ेंगी

01 फ़र, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
LIVE Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही देश का बजट, किसानों, स्टार्टअप्स और महिलाओं को बड़ी सौगात

LIVE Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही देश का बजट, किसानों, स्टार्टअप्स और महिलाओं को बड़ी सौगात

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना आठवां बजट पेश कर रही है। जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर हंगामा किया और बजट भाषण का बहिष्कार कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद सभी सांसद वापस सदन में लौट आए और वित्त मंत्री का भाषण शुरू हुआ।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए, जिनमें पर्यटन, एयर कनेक्टिविटी, स्टार्टअप, शिक्षा और रोजगार से जुड़े फैसले शामिल हैं। इस बजट का मुख्य फोकस आर्थिक विकास, ग्रामीण-शहरी सुधार और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने पर है। बजट में करदाताओं, सीनियर सिटीजंस, मरीजों और बिहार के विकास के लिए बड़े ऐलान किए। इस बार सरकार ने टैक्स में बड़ी राहत, कैंसर इलाज को सस्ता बनाने और बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने पर खास ध्यान दिया है।


टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी राहत

✅ अब सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

✅ पिछले 4 साल का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) एक साथ फाइल कर सकेंगे।

✅ सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई।

इससे मध्यम वर्ग और रिटायर्ड लोगों को सीधा फायदा मिलेगा, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी।


कैंसर मरीजों को राहत, सस्ती होगी दवाएं

✅ कैंसर की दवाओं के दाम घटाने का ऐलान।

✅ अगले 3 साल में देश के हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे।

✅ पहले ही साल 200 नए कैंसर सेंटर बनाने की योजना।

इससे कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और उन्हें अपने जिले में ही बेहतरीन इलाज मिल सकेगा।


'GYAN' फॉर्मूला: गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान 'GYAN' पर है, जिसका मतलब है:

G – गरीब: गरीबों के लिए योजनाओं का विस्तार

Y – युवा: शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना

A – अन्नदाता: किसानों को समर्थन और नई योजनाएं

N – नारी शक्ति: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना

उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में भारत ने बहुआयामी विकास किया है, और यह बजट देश की आर्थिक मजबूती को और आगे बढ़ाएगा।


बजट 2025 के बड़े ऐलान

किसानों को राहत:

अगले 6 साल तक मसूर और तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने पर जोर।

कपास उत्पादन के लिए 5 साल का विशेष मिशन, जिससे कपड़ा उद्योग को मजबूती मिलेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की कर्ज सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख।

बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा।


छोटे उद्योगों और MSME के लिए बड़ी राहत

स्पेशल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पहले साल 10 लाख छोटे उद्योगों को कार्ड मिलेगा।

MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया।

स्टार्टअप्स को सपोर्ट: अब 10 करोड़ की जगह 20 करोड़ तक का लोन मिलेगा, साथ ही गारंटी फीस भी घटेगी।

खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ के तहत नई योजना लागू होगी।


शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में बड़ा निवेश

IIT पटना का विस्तार, जिससे देशभर में 23 IITs में 1.35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट आवंटन।

मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी।


50 पर्यटन स्थलों का होगा विकास, बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर

सरकार ने देशभर के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की घोषणा की है।

✅ राज्यों की भागीदारी से पर्यटन स्थलों को अपग्रेड किया जाएगा।

✅ होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन की सुविधा दी जाएगी।

✅ यात्रा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू होंगी।

✅ ई-वीजा को और विस्तारित किया जाएगा और वीजा शुल्क में छूट मिलेगी।

✅ मेडिकल टूरिज्म और हेल्थ वेलनेस सेंटर को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके अलावा, पर्यटन क्षेत्र में रिसर्च, इनोवेशन और विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।


क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट, 88 नए एयरपोर्ट जुड़े

✅ उड़ान (UDAN) योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पहली बार हवाई यात्रा की।

✅ 88 नए एयरपोर्ट जोड़े गए और 120 नए डेस्टिनेशन तक कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।

✅ बिहार में 3 नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

✅ पटना और बेहटा एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।

✅ 1,000 करोड़ से ज्यादा लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।


शहरी गरीबों और मजदूरों के लिए राहत, पीएम स्वनिधि से 68 लाख को फायदा

✅ शहरी गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी।

✅ स्ट्रीट वेंडर्स को मिलने वाले लोन की लिमिट बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई।

✅ ई-श्रम पोर्टल पर 1 करोड़ कामगारों का रजिस्ट्रेशन होगा।

✅ शहरों में भूमि सुधार और नगरपालिका प्रशासन को मजबूत करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट।

✅ बिजली कंपनियों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नए निवेश।


परमाणु ऊर्जा मिशन और बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी

✅ 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य।

✅ लघु मॉडल रिएक्टर के अनुसंधान के लिए 20,000 करोड़ रुपये का बजट।


शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बजट, मेडिकल कॉलेजों में 75,000 सीटें बढ़ेंगी

✅ आईआईटी पटना का विस्तार होगा और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

✅ 500 करोड़ रुपये के बजट से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए नया संस्थान बनेगा।

✅ अगले 5 साल में मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी।

✅ अगले साल मेडिकल कॉलेजों में 10,000 सीटें बढ़ाई जाएंगी।

✅ सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर बनाए जाएंगे, 2025-26 तक 200 नए केंद्र खुलेंगे।

✅ राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत 5 नए स्किल एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे।


MSME और स्टार्टअप्स के लिए खास योजनाएं

✅ MSME सेक्टर को 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार देने के लिए मजबूती दी जाएगी।

✅ MSME के लिए गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया।

✅ 1.5 लाख करोड़ तक का लोन मिलेगा।

✅ स्टार्टअप्स के लिए लोन की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ की गई।

✅ गारंटी शुल्क कम किया जाएगा।


फुटवियर और खिलौना उद्योग को बढ़ावा

✅ बिना लेदर वाले फुटवियर के लिए नई योजना शुरू होगी।

✅ 22 लाख रोजगार और 4 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद।

✅ खिलौना निर्माण के लिए मेक इन इंडिया के तहत नई योजना लागू होगी।


भारतीय डाक विभाग को नया रूप मिलेगा

✅ डाक विभाग को सार्वजनिक संगठन में बदला जाएगा।

✅ विश्वकर्मा समुदाय, महिला और स्व-सहायता समूहों की जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं लाई जाएंगी।


बिहार को बड़ी सौगात, IIT विस्तार से लेकर मखाना बोर्ड तक कई ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। राज्य में फूड प्रोसेसिंग, कृषि, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया गया।


बिहार को क्या-क्या मिला बजट में?

फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा: बिहार में "नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट" की स्थापना की जाएगी। इससे फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

IIT का होगा विस्तार: राज्य में मौजूदा IIT को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे तकनीकी शिक्षा और रिसर्च को मजबूती मिलेगी।

मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड: बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है। यह कदम छोटे किसानों और मखाना व्यापारियों को आर्थिक मजबूती देगा और मखाने के उत्पादन और व्यापार को नई दिशा मिलेगी।

नए एयरपोर्ट: बिहार को तीन नए एयरपोर्ट मिलेंगे, जिससे राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर किया जाएगा।


बजट में दिखी बिहार की झलक

✅ निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी पहनी।

✅ यह साड़ी उन्हें पद्मश्री दुलारी देवी ने उनके पिछले बिहार दौरे के दौरान गिफ्ट की थी।

✅ वित्त मंत्री के इस पहनावे को बिहार के प्रति सरकार की विशेष प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है।


कृषि और मत्स्य उद्योग को बड़ा समर्थन

राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन

किसानों को 100 से अधिक नई किस्मों के उच्च पैदावार वाले बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

बीज अनुसंधान और विकास को मजबूत किया जाएगा, जिससे खेती को आधुनिक बनाया जा सके।

मत्स्य पालन को बढ़ावा

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है।

60,000 करोड़ रुपये के मछली पालन उद्योग को और आगे बढ़ाने की योजना।

अंडमान-निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कपास उत्पादकता मिशन

कपास की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए नया मिशन लागू होगा।

लंबे रेशे वाली कपास की किस्मों को बढ़ावा दिया जाएगा।

किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।


क्या बदलेगा इस बजट के बाद?

✅ किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

✅ छोटे कारोबारियों को सस्ता और ज्यादा कर्ज मिलेगा।

✅ MSME और स्टार्टअप को वित्तीय मदद मिलेगी, जिससे नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

✅ AI और मेडिकल शिक्षा में बड़ा सुधार होगा, जिससे नई नौकरियां पैदा होंगी।

✅ पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

✅ शहरी गरीबों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

✅ शिक्षा, मेडिकल और एयर कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

✅ नवीकरणीय ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें