
नई दिल्ली। देश में कमोबेश नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो गई है। जश्न और मायूसी की भी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। एनडीए 289 सीटों पर आगे है। जबकि INDI गठबंधन 236 सीटों पर लीड बनाए है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 370 और एनडीए के लिए 400 पार का टारगेट सेट किया था। फिलहाल यह अंकड़ा भाजपा और एनडीए छुती हुई दिखाई नहीं दे रही है।
दशक बाद खिचड़ी सरकार की वापसी
देश में एक दशक बाद खिचड़ी सरकार की वापसी हो रही है। इस बार मतदाताओं ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों बड़ी पार्टियां बनकर उभरी हैं, लेकिन दोनों बहुमत से दूर रह गईं। कांग्रेस तो शतक के पास भी नहीं पहुंच पाई है। वहीं बीजेपी ढाई सौ के करीब पहुंचते-पहुंचे रह गई है।
बीजेपी के पास जादुई आंकड़ा नहीं
अब तक के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि एक दशक बाद फिर से केंद्र में गठबंधन सरकार का दौर वापस हो गया है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सबसे बड़े दल को रूप में जरूरी उभरी है, लेकिन उसके पास अपने दम पर सरकार बनाने के लिए 272 का जादुई आंकड़ा नहीं है। बीजेपी अपने गठबंधन साथियों के साथ सरकार जरूर बना लेगी लेकिन वह सरकार एनडीए के सहयोगी दलों की बैशाखी पर ही टिकी रहेगी।
यूपी में बीजेपी को झटका
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश से मिला है जहां लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं। यहां समाजवादी पार्टी ने कमाल की वापसी की है। वहीं, प. बंगाल में भी बीजेपी की उम्मीदों पर पानी फिरा है। वहां तरह-तरह के आरोपों से घिरी टीएमसी ने वापसी करते हुए बीजेपी की सीटें कम कर दी हैं। तमिलनाडु में भी बीजेपी की आस पूरी नहीं हो रही है। वहां पार्टी फिर से अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। बीजेपी को ओडिशा और तेलंगाना में बड़ी बढ़त मिली है। पहली बार उसे केरल में भी सफलता मिल रही है।
अयोध्या वाली सीट पर बीजेपी हारी
उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट जहां अयोध्या पड़ता है और जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, वहां बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह हार गए है। सपा के अवधेश प्रसाद 31800 वोटों से विजयी हो गए है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार गई है। वहां कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल ने जीत दर्ज की हैं। स्मृति ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था।
शिवराज की रिकॉर्ड जीत
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकासभा सीट से 8 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली है। चौहान ने कहा कि जनता मेरे लिए भगवान हैं और उनकी सेवा करना 'पूजा' के समान है। मैं जब तक जीवित हूं लोगों की सेवा करता रहूंगा। यह पीएम मोदी के प्रति लोगों की प्रशंसा और विश्वास की अभिव्यक्ति है। बीजेपी एमपी की सभी 29 सीटें जीत रही है और तीसरी बार एनडीए 300 सीटों को पार कर रहा है।
ये दिग्गज भी जीते
गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह जीते
मध्यप्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया जीते।
हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत जीती
बीकानेर सीट से बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल जीते।
हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर जीते।
जालंधर सीट से चरणजीत सिंह चन्नी जीते।
अगले दो घंटे में कमोबेश नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। दोपहर 2 बजे तक जश्न और मायूसी की भी तस्वीरें सामने आने लगेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 370 और एनडीए के लिए 400 पार का टारगेट सेट किया था।
क्या भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम बनने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे? क्या विपक्षी INDI गुट प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से बेदखल करेगा? या फिर कुछ नया चौंकाने वाला परिणाम होगा? इन सभी बड़े सवालों के जवाब आज दोपहर तक मिल जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के परिणाम की हर जानकारी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर दी जाएगी। इसके अलावा www.newsworldweb.in पर भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश की हर बड़ी लोकसभा सीट का हाल जान सकेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

