
तिहाड़ जेल से निकला आफताब, थोड़ी देर में FSL डायरेक्टर के सामने होगा हाजिर
श्रद्धा की हत्या का आरेापी आफताब तिहाड़ जेल से निकल गया है। सुबह 10 बजे तक आफताब को डायरेक्टर एफएसएल के सामने हाजिर करना है। आज आफताब का नार्को टेस्ट होना था, लेकिन वो मुश्किल होता दिख रहा है।
महाराष्ट्र में रेलवे फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, कई लोग 60 फिट नीचे गिरे, बुजुर्ग की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में कई यात्री पुल से 60 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए थे। 13 लोग घायल हुए थे। देर रात एक 48 साल की महिला निलिमा रंगारी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।
गुजरात में आज 4 रैलियों को संबोधित करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम भावनगर के पलिताना, कच्छ के अंजार, जामनगर और राजकोट में रैलियां करेंगे। इससे पहले उन्होंने गुजरात के सूरत शहर में विशाल रोड शो किया था। सूरत एयरोपोर्ट से वराचा के बीच 27 किलोमीटर के रोडशो के दौरान हजारों लोग सड़क के दोनों ओर इकट्ठे हुए थे सूरत की 12 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा।
आफताब का नार्को टेस्ट आज मुश्किल
राजधानी दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कल नहीं हो सकेगा। चूंकि, अभी तक आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका है। इसलिए ये टेस्ट 5 दिसंबर को हो सकता है।
तिहाड़ की जेल नंबर 5 में बंद है श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली कोर्ट ने शनिवार को 13 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेज दिया। आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है, जहां आमतौर पर पहली बार अपराध करने वालों को रखा जाता है।
केंद्र सरकार ने मदरसों में मिलने वाली छात्रवृत्ति बंद की
केंद्र सरकार ने मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति बंद कर दी है। इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अभी तक मदरसों मे 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 रुपए छात्रवृत्ति मिलती थी। वहीं, 6 से 8 तक के बच्चों को अलग अलग कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती थी।
महबूबा मुफ्ती को मिला घर खाली करने का नोटिस
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर प्रशासन की ओर से अनंतनाग का सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। पूर्व सीएम को शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी खानाबल स्थित क्वार्टर नंबर सात को 24 घंटे के अंदर खाली करने का नोटिस दिया गया। नोटिस में कहा गया है कि अगर 24 घंटे के भीतर बंगला खाली नहीं किया जाता तो ऐसे में कानून के तहत मुफ्ती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

