
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए। वाराणसी के काल भैरव मंदिर से दर्शन कर पीएम नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे।
मोदी ने की गंगा आरती
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुँचकर 20 मिनट तक गंगा पूजन किया इसके बाद गंगा आरती की। इस दौरान पीएम को देखने के लिए घाट पर समर्थकों और पर्यटकों की भीड़ लग गई। पीएम ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर पीएम नमो घाट के लिए रवाना हो गए। यहाँ से पीएम काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर पहुंचेंगे। वहाँ दर्शन-पूजन किए, इसके बाद यहाँ से कलेक्ट्रेट पहुँचे और नामांकन दाखिल किया। इसके बाद पीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
वाराणसी से लगातार दो बार जीते हैं मोदी
मोदी वाराणसी से लगातार दो बार बड़े अंतर से जीत हासिल कर चुके हैं। अब उनकी नजर यहाँ से लगातार तीसरी जीत पर है। वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। 2019 के चुनावों में पीएम मोदी ने 63.6 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ वाराणसी में 674664 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं 2014 में मोदी ने वाराणसी के साथ-साथ गुजरात के वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
पीएम मोदी के खिलाफ कौन है कांग्रेस का उम्मीदवार?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय वाराणसी में मोदी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं, राय तीसरी बार लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
वह पूजा करने के लिए गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट पर गए।
नामांकन दाखिल करने से पहले यात्रा कार्यक्रम में नमो घाट की एक क्रूज यात्रा भी शामिल थी।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
गंगा सप्तमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा नदी में डुबकी लगाने की उम्मीद भी है।
नामांकन स्थल पर ये नेता मौजूद रहे
1. जगत प्रकाश नड्डा
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. योगी आदित्यनाथ
5. एकनाथ शिंदे
6. कोनार्ड संगमा
7. प्रफुल्ल पटेल
8. रामदास आठवले
9. हरदीप पुरी
10. चंद्रबाबू नायडू
11. पवन कल्याण
12. जीतन राम मांझी
13. उपेंद्र कुशवाहा
14. डॉ संजय निषाद
15. श्रीमती अनुप्रिया पटेल
16. ओमप्रकाश राजभर
17. जयंत चौधरी
18. अम्बुमणि रामदास
19. जीके वासन
20. देवनाथन यादव
21. तुषार वेल्लापल्ली
22. अतुल बोरा
23. प्रमोद बोरो
24. पशुपति पारस
25. भूपेंद्र चौधरी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

