
अयोध्या। भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा ने अयोध्या में इतिहास रचा दिया। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों से इंतजार था। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। इससे पहले रामलला के लिए पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे थे।
आज रामलला अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराज चुके है। अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया है। आज राम मंदिर के उद्घाटन के बाद इसे कल यानी 23 जनवरी से आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा। प्रभु श्रीराम के गर्भगृह को चेन्नई से लाए गए फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर परिसर में विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल किया गया है। रामलला के विराजमान होने से पहले विशेष पूजा की जाएगी। दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर विशेष पूजा शुरू हुई और 84 सेकंड के विशेष मुहूर्त में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में पूजा करेंगे फिर राम लला की मूर्ति से पर्दा उठाएंगे। अयोध्या मंदिर में भगवान राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष मुहूर्त 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त निर्धारित है। 500 साल का लंबा इंतजार खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

