शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

LIVE वोटिंग छठा चरण : 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, आतिशी बोलीं- LG ने अफसरों को वोटिंग धीमी कराने को कहा

25 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
LIVE वोटिंग छठा चरण : 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, आतिशी बोलीं- LG ने अफसरों को वोटिंग धीमी कराने को कहा

LIVE वोटिंग छठा चरण : 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, आतिशी बोलीं- LG ने अफसरों को वोटिंग धीमी कराने को कहा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे फेज में शनिवार (25 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस फेज में 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके अलावा चर्चित चेहरों में मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मैदान में हैं। 


दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने अपना वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम एलजी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जो भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ है, वहां वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा होता है तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें