शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का प्रचार अभियान थमा, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शुक्रवार को होगा मतदान

24 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का प्रचार अभियान थमा, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शुक्रवार को होगा मतदान

Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का प्रचार अभियान थमा, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शुक्रवार को होगा मतदान

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर भी चुनाव होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार के निधन के बाद अब इस सीट पर चुनाव सात मई को तीसरे चरण में होगा। इन सीटों पर कुल 1206 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। 

इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ- आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान होगा। मत सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक डाले जायेंगे और मतगणना चार जून को होगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चरण के लिए 89 सामान्य पर्यवेक्षक, 53 पुलिस पर्यवेक्षक और 109 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जीत की संभावनाओं को मजबूत करने के लिये कई रैली और रोड शो किये। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी सक्रिय रूप से प्रचार किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें