मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

14 या 15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
14 या 15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

14 या 15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। लोकसभा चुनावों की तिथियों का ऐलान चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च से कर सकत है। इसी दिन से आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हो जाएगी। लोकसभा चुनाव पिछली बार की तरह इस बार भी सात चरणों में कराए जाने की संभावना है।


जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिलहाल जो दौर चल रहे हैं आगामी 13 मार्च को समाप्त हो रहे है। इसके बाद का उनका कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है। इसके अलाव चुनावी तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने राज्यों में जकर बैठक लेने का जो सिलसिला प्रारंभ किय व उसकी अंतिम बैठक 13 मार्च को कश्मीर में होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद चुनावी तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।


बतादें भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर चुकी है। भाजपा की इस पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्‍गज नेताओं के नाम हैं। कुछ 195 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भाजपा ने जारी की है। हालांकि, कांग्रेस ने अपनी तक अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें