शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

Loksabha Election 2024 : आज तय होगा देश में किसकी बनेगी सरकार, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, News World पर देखें पल-पल की जानकारी LIVE

04 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Loksabha Election 2024 : आज तय होगा देश में किसकी बनेगी सरकार, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, News World पर देखें पल-पल की जानकारी LIVE

Loksabha Election 2024 : आज तय होगा देश में किसकी बनेगी सरकार, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, News World पर देखें पल-पल की जानकारी LIVE

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज इस सवाल का जब जवाब मिलेगा कि जनता का मत किसके पक्ष में है। क्या देश की जनता तीसरी बार NDA पर भरोसा जताने वाली है। या फिर इंडिया गठबंधन के दावे को सच साबित करेगी। सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज 4 जून को नतीजे घोषित होने वाले हैं। देशभर के मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होने वाली है।


चुनाव आयोग के मुताबिक, देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


क्या रहेगी मतगणना की प्रक्रिया?

पहले बैलेट पेपर यानी मतपत्रों की गिनती होगी। यह प्रक्रिया करीब एक घंटा चलती है। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। ईवीएम खुलते ही तेजी से परिणाम सामने आने लगेंगे।


कहां मिलेगी लोकसभा चुनाव परिणाम की पल-पल की जानकारी?

लोकसभा चुनाव के परिणाम की हर जानकारी चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर दी जाएगी। इसके अलावा www.newsworldweb.in पर भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश की हर बड़ी लोकसभा सीट का हाल जान सकेंगे।


2019 के मुकाबले 2024 लोकसभा चुनाव में कितने पड़े वोट

2019 में कुल करीब 61.5 करोड़ वोट पड़े थे और मतदान प्रतिशत 67.4% रहा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में चरण दर चरण बताते हैं कि कितने मतदाताओं ने वोट डाले...

  • पहले चरण में 102 सीटों पर 11 करोड़

  • दूसरे चरण में 88 सीटों पर 10.58 करोड़

  • तीसरे चरण में 93 सीटों पर 11.32 करोड़

  • चौथे चरण में 96 सीटों पर 12.24 करोड़

  • पांचवें चरण में 49 सीटों पर 5.57 करोड़

  • छठे चरण में 58 सीटों पर 7.05 करोड़

  • सातवें चरण में 57 सीटों पर 5.87 करोड़


किस चरण में कितना प्रतिशत मतदान

इस बार 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम मतदान होने की चर्चा ने खूब जोर पकड़ा। 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भी सात चरणों में ही मतदान हुआ था। वर्ष 2019 में 11 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा की 91, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 95, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 117, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 71, पांचवें चरण में 6 मई को 50, छठे चरण में 12 मई को 59 और सातवें चरण में 19 मई को 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। नतीजों की घोषणा 23 मई, 2019 को हुई थी। 2019 के मुकाबले 2024 में कितना रहा मतदान प्रतिशत, चरण दर चरण देखिए आंकड़े...

  • पहला चरण - 2019 में 69.96%, 2024 में 66.14%

  • दूसरा चरण - 2019 में 70.09%, 2024 में 66.7%

  • तीसरा चरण - 2019 में 66.89%, 2024 में 65.68%

  • चौथा चरण - 2019 में 69.12%, 2024 में 69.16%

  • पांचवां चरण - 2019 में 62.01%, 2024 में 62.20%

  • छठा चरण - 2019 में 64.22%, 2024 में 63.37%

  • सातवां चरण - 2019 में 65.29%, 2024 में 61.63%


सात चरणों में संपन्न हुए 2024 लोकसभा चुनाव की वोटिंग 

  • पहले चरण में 19 अप्रैल, 2024 को 21 राज्यों की 102 सीटें

  • दूसरे चरण में 26 अप्रैल, 2024 को 12 राज्यों की 88 सीटें

  • तीसरे चरण में 7 मई, 2024 को 13 राज्यों की 94 सीटें

  • चौथे चरण में 13 मई, 2024 को 10 राज्यों की 96 सीटें

  • पांचवें चरण में 20 मई, 2024 को 7 राज्यों की 49 सीटें

  • छठे चरण में 25 मई, 2024 को 7 राज्यों की 57 सीटें

  • सातवें और आखिर चरण में 1 जून, 2024 को 8 राज्यों की 57 सीटें

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें