
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश में 3,993 नए कोरोना मरीजोन की पुष्टि हुई है। बीते 662 दिनों में यह प्रतिदिन आने वाले नए कोरोना मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,29,71,308 है, जबकि सक्रिय मामले 565,158 बचे हैं।
मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 108 लोगों से कोरोना से दम तोड़ा है। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,15,210 हो गई है। देश की पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 0.46% पर है, वहीं रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत हो गई है।
देश मे कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,06,150 हो गई और मामले की मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 179.13 करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

