महाकुंभ: महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट के 54 मंत्रियों ने संगम में डुबकी लगाई है। साथ ही साथ अपने मंत्रियों के साथ प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के साथ-साथ वाराणसी में भी नीति आयोग के सहयोग से विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
अगले कुंभ के लिए कैबिनेट में लिए गये बड़े फैसले
महाकुंभ नगर में आज योगी कैबिनेट की बैठक में मिर्जापुर से प्रयागराज तक नया छह लेन विन्ध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल मिल गई है। अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से शुरू होकर बारा तक जाएगा। इसके साथ ही नई उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी है। टाटा के सहयोग से प्रदेश के 62 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थपित करने को लेकर मंजूरी दी है। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नवीन आवासीय परियोजना के लिए ग्राम रहनकलां एवं रायपुर की 442.4412 हे० भूमि के अर्जन के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम पर लगाई डुबकी- सीएम
सीएम ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है। प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए बॉन्ड जारी करेगा।साथ ही साथ केजीएमयू सेंटर को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

