शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Logo
National

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बोले - केवल 2 घंटे ही सोते है पीएम मोदी, 22 घंटे करते है काम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बोले - केवल 2 घंटे ही सोते है पीएम मोदी, 22 घंटे करते है काम

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बोले - केवल 2 घंटे ही सोते है पीएम मोदी, 22 घंटे करते है काम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोना न पड़े और देश के लिए 24 घंटे काम कर सकें।


पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की है। पाटिल ने दावा किया की, पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं। वह अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं।

पाटिल ने कहा कि मोदी नींद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वो 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।  उन्होंने कहा, वह एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें