रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

टीकाकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार लेगी 'भाईजान' का सहारा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
टीकाकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार लेगी 'भाईजान' सलमान खान का सहारा

टीकाकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार लेगी 'भाईजान' सलमान खान का सहारा

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में राज्य सरकार के द्वारा चलाया गया अवेयरनेस कैम्पेन में भी मुस्लिम इलाकों में वैक्सीन लगवाने वालों कि संख्या नहीं बढ़ रही है। अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान की मदद लेने का विचार किया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात कि जानकारी दी की, सरकार अब टीकाकरण के लिए  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मदद लेगी, ताकि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए मनाया जा सके।
टोपे ने बताया कि, ‘मुस्लिम इलाकों में अब भी कुछ लोग टीकाकरण से हिचकिचा रहे है। मुस्लिम समुदाय को वैक्सीन लगवाने के लिए राजी करने के लिए बॉलीवुड के सलमान खान और धार्मिक नेताओं की मदद लेने का फैसला लिया है। 

वैक्सीन को लेकर गलतफहमी को दूर करना है जरूरी
टोपे ने बताया कि टीकाकरण लगाने कि बात करे तो महाराष्ट्र सबसे आगे है, पर कुछ क्षेत्र ऐसे भी है जहां टीकाकरण की गति काफी धीमी है। लोगों के मन में अभी भी वैक्सीन को लेकर डाउट हैं। कई लोग ऐसे भी है जो यह सोच रहे धार्मिक व्यक्ति को वैक्सीन की बिल्कुल जरूरत नहीं है और वैक्सीन उनके लिए काम की नहीं है, ऐसा सोचना बस एक अंधविश्वास और अज्ञानता की बाते है। इसे दूर करना बहुत  जरूरी है। 

दो डोज के बीच के समय कम करने का प्रस्ताव
महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके लोगों की संख्या लगभग 35% है। मतलब वैक्सीन लेने के योग्य 35 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। टोपे ने बताया कि अगर इस आंकड़े में सुधार करने के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ानी होगी। साथ ही कोवीशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच के गैप को कम करना भी जरूरी है। महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें