N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना का नया वेरिएंट लगातार बढ़ते जा रहा है। देश और दुनिया में इसे कंट्रोल करने के लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे है। महाराष्ट्र की हालत एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है। आज राज्य सरकार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के खतरों को देखते हुए नई पाबंदियां लगा सकती है। आज यानी 24 दिसंबर को कोरोना के नए वेरिएंट की गाइडलाइन जारी होने के कई कयास लगाए जा रहे हैं।
बतादें कि, क्रिसमस और नए साल पर होने वाले कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ से सरकार चिंतित है। इन बातों को ध्यान रखते हुए महाराष्ट्र सरकार नाइट कर्फ्यू, सीमित संख्या में पार्टीज करने और वर्कप्लेस पर भीड़ न जुटाने जेसे आदेश जारी कर सकती है।
गुरुवार देर रात तक चली कोविड टास्क फोर्स की बैठक में इस बात को लेकर कई फैसले किए गए थे। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।
एक बार फिर हुई मुंबई की हालत गंभीर
देश और दुनिया कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंतित है। जहां दिन पर दिन ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है, वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो मुंबई में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को हुए रूटीन जांच में 39423 टेस्टिंग में 602 नए कोविड मरीज सामने आए है। तो इससे पहले 6 अक्टूबर को 629 नए मरीज आए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

