शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी नए पीछे से मारी टक्कर, गार्ड और लोको पायलट की मौत, रेस्कयु

17 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी नए पीछे से मारी टक्कर, गार्ड और लोको पायलट की मौत, रेस्कयु

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी नए पीछे से मारी टक्कर, गार्ड और लोको पायलट की मौत, रेस्कयु

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

न्यू-जलपाईगुड़ी। इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा हुआ है। दार्जलिंग में सुबह-सुबह रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। इस रेल हादसे में अबतक पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है जबकि 30 से 35 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड आशीष और मालगाड़ी के लोको पायलट की हादसे में मौत हो गई है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना के बाद इस बिजी रूट में अन्य ट्रेनों के लिए रूट डायवर्ट होने की खबर है। सिल्लीगुड़ी ठाकुरगंज के रास्ते रूट डायवर्ट किया गया है।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।


ट्रैक से बोगियों को हटाया जा रहा है

ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कंचनजंगा की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। हादसा रंगा पानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। ट्रेन न्यू जलपाई गुड़ी से निकली ही थी और किशनगंज होकर सियालदाह जा रही थी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके पर एक टीम भेजी है।


हादसा देख दहल जाएंगे

हादसा इतना भयंकर है कि बोगियों के ऊपर बोगियां चढ़ गईं। इतना ही नहीं ये बोगियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गैस कटर से काटकर बोगियों को निकाला जा रहा है। अब तक पांच की मौत हो चुकी है। कई घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बताया कि वह ट्रेन के अंदर बैठे थे, तभी पीछे से जोर का झटका लगा। उन्हें कुछ समझ आता, यात्री यहां-वहां भागने लगे। तेज चीखें और शोर हर तरफ सुनाई दे रहा था। वह भी ट्रेन से उतरकर पीछे की ओर भागे।


कटिहार हेल्पलाइन नंबर

1-09002041952

2-9771441956


कटिहार स्टेशन हेल्प डेस्क नंबर

6287801805


न्यू जलपाईगुड़ी इमरजेंसी नंबर

916287801758


कंचनजंगा ट्रेन हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए सियालदह स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर

033-23508794

033-23833326


लम्बडिंग स्टेशन हेल्पलाइन नंबर

03674263958

03674263831

03674263120

03674263126

03674263858


गुवाहाटी स्टेशन हेल्पलाइन नंबर

03612731621

03612731622

03612731623

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें