
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना आज (बुधवार) उस वक्त हुई जब उस व्यक्ति ने आज एक कार में डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा गार्डों ने उसे रोका और हिरासत में ले लिया। शख्स की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है।
पुलिस ने बताया कि वह किराए की कार चला रहा था। पूछताछ के दौरान शख्स ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसके अंदर चिप लगा दी है और उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान लग रहा था।
दिल्ली पुलिस ने कहा, प्राथमिक जांच के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

