गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

Manipur Election 2022-23 : भाजपा को मिलती दिख रही लीड, स्थानीय दल बिगाड़ सकते है समीकरण

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Manipur Election 2022-23 : भाजपा को मिलती दिख रही लीड, स्थानीय दल बिगाड़ सकते है समीकरण

Manipur Election 2022-23 : भाजपा को मिलती दिख रही लीड, स्थानीय दल बिगाड़ सकते है समीकरण

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मणिपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। यहां सभी सीटों पर रुझान आ चुके है। भाजपा 26 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। एनपीपी दूसरे नंबर की पार्टी के रूप दिखाई दे रही है। एनपीपी ने 13 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह अपनी सीट हेनीगंगा से आगे चल रहे हैं।​​


रिजल्ट अपडेट
भाजपा : 25
कांग्रेस : 11
एपीएफ : 03
एनपीपी : 13
अन्य : 08

265 प्रत्याशियों के भाग्य EVM में
मणिपुर में पिछले चुनाव के दौरान जुगाड़ से सत्ता में आई भाजपा ने पहली बार सभी 60 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। यहां की 60 सीट पर कुल 265 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद है। इस बार यहां रिकॉर्ड 88% मतदान हुआ है। मणिपुर में दो चरण में मतदान हुआ था। दोनों ही चरण में वोटर्स ने जमकर मतदान किया है। एग्जिट पोल्स में यहां भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी रहने का अनुमान लगाया गया है।

2017 में भी कांग्रेस था सबसे बड़ा दल
साल 2002 से 2017 तक मणिपुर में कांग्रेस की सरकार रही। 2017 के चुनाव भी कांग्रेस 28 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन बीजेपी ने बाजी मरते हुए जोड़-तोड़ कर अपनी सरकार बना ली थी। इस पर परिस्थितियां अगल है, भजपा का सहियोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) इस बार उसके खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में भाजपा सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस सत्ता में लौटेगी, यह रिजल्ट आने पर तय हो जाएगा।

2017 में ये थी सीटों की स्थिति
कांग्रेस : 28
भाजपा : 21
एनपीपी : 04
अन्य : 07

कुल सीटें : 60
बहुमत : 31

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें