
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 मार्च को 61 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान साइट कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है ।
पीएम मोदी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए X पर लिखा कि वह मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई पहलों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है, उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश क्रमांक 1 का प्रदेश बनेगा। वहीं, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री निवास में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
गौ माता को ग्रास देकर मुख्यमंत्री ने की दिन की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस की शुरुआत गौ सेवा करके की। उन्होंने गौ माता को ग्रास देने के साथ उन्हें दुलार किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

