
मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अचानक धमाके होना शुरू हो गए जिसमें अब 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका भंडारा जिले के जवाहर नगर इलाके में स्थित हथियार फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसके नीचे 13-14 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, और लोहे-पत्थर के टुकड़े दूर तक बिखर गए। भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है। अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हादसे पर दुख जताया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, "प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। बचाव दल मौके पर तैनात हैं।" विस्फोट की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जा सकती है।
भंडारा की जवाहर नगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह RKR ब्रांच सेक्शन में हुआ, जहां RDX बनाने का काम होता है। धमाका इतना भीषण था कि इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई है, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
RKR ब्रांच सेक्शन में यह धमाका हुआ, जहां RDX और अन्य विस्फोटक बनाए जाते हैं। भंडारा फैक्ट्री में सेना के लिए एसिड, आरडीएक्स, और अन्य उच्च स्तरीय विस्फोटक बनाए जाते हैं। यहां स्पेरिकल पाउडर भी तैयार होता है, जिसका उपयोग पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था। फैक्ट्री में अत्याधुनिक लैब और टेस्टिंग फैसिलिटीज मौजूद हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

