गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

राहुल गांधी की आरक्षण पर दी गई सफाई पर मायावती ने साधा निशाना, बोली - इनके षडयंत्र से सजग रहें

11 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राहुल गांधी की आरक्षण पर दी गई सफाई पर मायावती ने साधा निशाना, बोली - इनके षडयंत्र से सजग रहें

राहुल गांधी की आरक्षण पर दी गई सफाई पर मायावती ने साधा निशाना, बोली - इनके षडयंत्र से सजग रहें

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा है। मायावती ने 'एक्स' पर पोस्ट किया है कि ‘राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं, स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है।'

   

बसपा सुप्रीमो ने अपने पोस्ट में लिखा है कि केंद्र में बीजेपी से पहले इनकी (कांग्रेस) 10 साल सरकार रही। इन्होंने सपा के साथ मिलकर SC/ST का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। इसका यह प्रमाण है। इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है, क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। 


लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें

मायावती ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही SC/ST आरक्षण को सही से लागू किया। इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित SC/ST/OBC वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है। लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें