रविवार, 30 अगस्त 2026
Logo
National

आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की बैठक आज से, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर होगा मंथन

04 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Suneel ambekar

Suneel ambekar

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की बैठक आज से केशव कुंज, दिल्ली में हो रही है। यह 6 जुलाई तक चलेगी। बैठक में पूरे देश से 233 कार्यकर्ता शामिल होंगे। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ सभी 46 प्रांतों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में संघ के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। 

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक बैठक के दौरान ⁠सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। साथ ही सभी सह सरकार्यवाह, कार्य विभाग प्रमुख और संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्रियों की उपस्थिति रहेगी। ‘शताब्दी वर्ष’ बैठक का मुख्य विषय है। शताब्दी वर्ष की योजना के बारे में चर्चा होगी। खंड, बस्ती और मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन होने हैं और समाज के प्रमुख विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। आरएसएस के सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और प्रदीप जोशी भी प्रेसवार्ता में शामिल रहे। 

 

हर शाखा पर आयोजित होंगे विजयादशमी कार्यक्रम 

प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि 2 अक्तूबर को दशहरे से नागपुर में शताब्दी वर्ष शुरू होगा। ⁠देश भर में हर शाखा पर विजयादशमी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। घर-घर संघ के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और संघ के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराएंगे। साहित्य सामग्री भी बांटी जाएगी.

 

जिले स्तर पर ⁠होंगी सामाजिक सद्भाव बैठकें 

पूरे देश में जिले स्तर पर ⁠सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएगी। सभी जिला केंद्रों पर अक्टूबर के बाद ⁠प्रमुख नागरिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही ⁠युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। 

 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु विशेष संवाद कार्यक्रम

सुनील आंबेकर के मुताबिक सरसंघचालक के साथ चार शहरों में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाज के प्रमुख लोगों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 से अब तक 28,000 से ज़्यादा लोगों ने आरएसएस से जुड़ने के लिए अपने नाम दर्ज कराए हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें