सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

गुजरात में मौसम विभाग ने दी जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गुजरात में मौसम विभाग ने दी जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

गुजरात में मौसम विभाग ने दी जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

N
डेस्क रिपोर्टर
सूरत, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। वहीं इस वक्त पश्चिम भारत में जमकर बारिश हो रही है। इसी के बीच बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई और गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग ने गुजरात के कई हिस्सों  में 10 जुलाई तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मुंबई में तीसरे दिन भी लगातार भारी बारिश हुई, जिसके कारण  एक चॉल के पास भूस्खलन हो गया। वहीं यहां के कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई और यातायात बाधित हो गाया। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने जानाकारी देते हुए बताया कि,  गुजरात में अब मानसून सक्रिय हो गया है। क्योंकि इससे कच्छ क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, इसके साथ ही आने वाले पांच दिनों में संपूर्ण राज्य में ओर अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों कि माने तो,  गिर सोमनाथ और जूनागढ़ जिलों में मंगलवार यानी 5 जुलाई से ही भारी बारिश हो रही है।

वहीं अहमदाबाद में मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि, आने वाले पांच दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है। 

इसके साथ ही गुजरात के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने राजधानी गांधीनगर में एसईओसी का दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा भी कि। वहीं भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है। इसके साथ ही सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने की भी सूचना दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें