सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

मौसम विभाग ने मुंबई में जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सीएम ने भी कहा, 'सतर्क रहे'

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मौसम विभाग ने मुंबई में जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सीएम ने भी कहा,  'सतर्क रहे'

मौसम विभाग ने मुंबई में जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सीएम ने भी कहा, 'सतर्क रहे'

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महानगरी मुंबई में बारिश का दौर जारी है। इसी के साथ आने वाले कुछ दिनों तक आसमान से आफत बरसने के आसार जताए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अगले शुक्रवार यानी 8 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग में अपने 5 दिन के पूर्वानुमान में जानकारी देते हुए बताया कि, मुंबई और ठाणे में शुक्रवार 8 जुलाई तक भरी बारिश होने की आशंका है। वहीं बारिश को देखते हुए कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है।  


बतादें कि, नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासन को सतर्क रहने के साथ साथ एहतियाती उपाय करने के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही नदियों के जलस्तर पर नजर बनाएं रखने को कहा है।


मुंबई में सोमवार यानी 4 जुलाई की शाम को भी मूसलाधार बारिश हुई। जिसके कारण कई हिस्सों में जलमग्न हो गया। वहीं TOI के अनुसार, सुबह 8.30 से शाम 8.30 बजे तक कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने 66.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। वहीं सांताक्रूज में 40.4 मिमी बारिश डीडी दर्ज हुई। इसके साथ ही नजदीकी ठाणे और नवी मुंबई में भी कुछ वक्त के लिए भारी बारिश हुई। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें