शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

किसान को लिए मौसम विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
किसान को लिए मौसम विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी

किसान को लिए मौसम विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देह भर में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। इस मौसम के कारण मौसम विशेषज्ञों ने रबी और जायद के साथ साथ कई फसलों के लिए एडवाइजरी जारी कर अपनी राय जाहिर की है। मक्‍का, गेंहू, सरसों, चना को लेकर विशेषज्ञों ने बताया कि, किसानों को अपनी फसल और इनकी कटाई, थ्रेसिंग के लिए कुछ बातों को ध्यान रखना होगा।  


खासतौर पर पकी हुई सरसों की फसल की कटाई और थ्रेसिंग के लिए, एडवाइजरी में मौसम को अनुकूल बताया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने किसानों को चना, अरहर, मूंग, उड़द जैसी जायद की फसलों में शाम के वक्त हल्की सिंचाई करने की बात कही हैं। 


रबी की फसलों को लेकर सलाह देते हुए कहा गाया है कि, गेहूं की कटाई और उसकी थ्रेसिंग कार्य सुनिश्चित कर लें नहीं तो अनाज खेत में गिर सकता है। गेहूं की फसल की कटाई के कारण बंडलों को बांध दें ताकि तेज हवाओं कि वजह से नुकसान ना हो सके।। इसके साथ ही शाम और रात को जब हवा रुक जाए तो थ्रेसिंग करनी चाहिए।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें