N
डेस्क रिपोर्टर
जयपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में मानसून का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच लगातार राजस्थान में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 22 जुलाई को दी जानकारी के मुताबिक, मानसून अगले प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।
बतादें कि, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर कुल 17 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश में आने वाले तीन-चार दिनों तक मानसून ऐसे ही मेहरबान रहेगा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार 22 जुलाई को बताया कि, झुनझुनू, श्रीगंगानगर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर और डूंगरपुर में आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पर इसके साथ ही हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, नागौर, अजमेर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, करौली, बूंदी, सवाई माधौपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़ और जालौर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

