गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

केरल के 8 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केरल के 8 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

केरल के 8 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में मानसून का दौर जारी है। इसी बीच केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं यहां की सड़कों पर जलजमाव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तो अनेक लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है। इसी के चलते भारत मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 


आईएमडी ने गुरूवार यानी 4 अगस्त को राज्य के अलाप्पुझा, पथनमथितट्टा, इडुक्की, एर्णाकुलम, कोट्टायम, त्रिशूर, पलक्कड और कन्नूर ले साथ साथ आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं तिरुवनंतपुरम को छोड़कर शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। बतादें कि, राजधानी तिरुवनंतपुरम में येलो अलर्ट जारी किया है।  


बतादें कि, रेल अलर्ट भीषण बारिश और येलो अलर्ट भारी बारिश का सूचक होते हैं। राज्य में खराब मौसम की वजह से पथनमतिट्टा जिले में पम्पा, मणिमाला और अचनकोविल जैसी विभिन्न नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर चल रहा हैं। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें